भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की होगी शुरुआत, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया हवाई सर्वेक्षण
आज, शनिवार (11 अप्रैल 2026) के दोपहर करीब 1 बजे बिहार के मुख्य सचिव सह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत अपने हेलिकॉप्टर विमान से भागलपुर पहुंचे.

Bhagalpur (Bihar): भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम स्थित कृष्णानंद स्टेडियम में आज, शनिवार (11 अप्रैल 2026) के दोपहर करीब 1 बजे बिहार के मुख्य सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत अपने हेलिकॉप्टर विमान से पहुंचे. मौके पर भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुके देकर भव्य स्वागत किया. 
इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव सह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत ने बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मेरिंग ड्राइव, अंतरराष्ट्रीय हावाई अड्डा, अजगैविनाथ धाम से बडुआ नदी तक बनने वाले जलासय, अगुवानी सुल्तानगंज पुल के बारे में पुछ-ताछ करते हुए हवाई सर्वेक्षण किया. मौके पर जिला एवं प्रखंड के सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट- अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Barh में 50 हजार में 2 माह के बच्चे का सौदा, पुजारी की सूझबूझ.. महिला गिरफ्तार

बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान गोलीबारी में घायल किसान उपेन्द्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम







