सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे के हत्यारे को पुलिस ने एनकाउंटर मे मार गिराया है. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना इलाके के सरेया निवासी सोनू यादव के रुप में हुई है.

Siwan / Bihar (Report By- Rahul): सीवान में पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे के हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में हत्यारे कुख्यात सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है. यह कार्रवाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़हरिया थाना क्षेत्र की है बता दें, सोनू यादव पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था.
जानकारी के अनुसार, 4 दिन पहले गाड़ी सटने को लेकर हुए विवाद में मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार और उनके बहनोई पर गोली चलाई गई थी, इस गोलीबारी में पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष कुमार की मौत हो गई थी, जबकि बहनोई का इलाज अब भी पटना में जारी है.
वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी की पहचान पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया निवासी गरजू यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में की है. बता दें, मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए यह कार्रवाई की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई

मध्यप्रदेश में लाइसेंसी शराब ठेकेदार से मारपीट ! सोशल मीडिया में VIDEO वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल







