हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक अपराधी गिरफ्तार
संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से कई सामानें भी बरामद की है.

Hazaribagh / Jharkhand (Report By- Ashish Sinha): हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. बता दें पुलिस अधीक्षक को 22 मई 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रोतरा में गैंग के सदस्य जुटे हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
इस सूचना के मिलते ही बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास से जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया. जो पेलावल के आजाद नगर का रहने वाला है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 1 पिस्टल, मैग्जीन, 2 जिंदा कारतूस, पांच खोखा और एक मोबाइल बरामद किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बानादाग रेलवे साइडिंग में लेवी वसूली और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने जा रहा था. आरोपी के खिलाफ लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है और आगे भी छापेमारी की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मारपीट और छिनतई के आरोपी की रिहाई को लेकर गिरिडीह भाजपा दे रही धरना

सौतेली मां अक्सर करती थी छात्रा की पिटाई, गिरिडीह में 'पायल' की मौत के दिन की सच्चाई आई सामने !







