घाटशिला में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच लोग गिरफ्तार
घाटशिला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई में संलिप्त 5 युवकों को गिरफ्तार किया है.

Jamshedpur / Jharkhand (Report By- Binod Kesri): जमशेदपुर के घाटशिला में नशा के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को सफलता हासिल हुई है. बता दें, पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाई करने में शामिल 5 युवकों को रंगे हाथों दबोचा है. साथ ही इनके पास से कुल 58 ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद की है. 
इस संबंध में घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस के अनुसार, ये पैडलर खासतौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को निशाना बनाकर नशे का जहर फैलाने की कोशिश कर रहे थे, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक है. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस धंधे से जुडे अन्य आरोपियो की तलाश जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बंजारिया के स्कूलों में सख्त निगरानी, भू-अर्जन पदाधिकारी ने संभाली कमान

गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन







