इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लाख नेपाली मुद्रा के साथ 2 लोग गिरफ्तार
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को भारी मात्रा में नेपाली करेंसी के साथ दबोचा है. मामले में महुआ थाना और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): इंडो-नेपाल बॉर्डर पर वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. महुआ थाना और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा जब्त किया है.
बता दें, चेंकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध हालत में अवैध रूप से नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (गाड़ी नंबर-BR05BQ7065) भी बरामद किया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के महुआ थाना इलाके के परसा निवासी दशई पंडित (42 वर्ष) पिता- सहदेव पंडित और वेद्यानंद कुमार (32 वर्ष) पिता- श्रीराम राय के रुप में की है. गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस ने 9 लाख रुपए नेपाली मुद्रा (दशई पंडित के पास से 5 लाख और वेदयानंद कुमार के पास से 4 लाख नेपाली मुद्रा) बरामद किया है.
पूछताछ के क्रम अभियुक्तों ने बताया कि वे भारत से नेपाल जाने वाले व्यक्तियों को अधिक भारतीय रुपए लेकर उसकी तुलना में कम नेपाली करेंसी देते थे और उनसे जालसाजी और ठगी का काम करते थे. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब मामले में आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर में ‘हाफ मर्डर’ का सनसनीखेज मामला, गला काटकर युवक पर हमला; पुलिस पर अनदेखी का आरोप







