मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 130 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न ठिकाने में की गई छापेमारी, 130.8 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), देसी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Madhepura, Bihar: मधेपुरा जिला में मादक पदार्थ व शराब कारोबारी का बोलबाला जहां चरम पर था, तो वहीं मधेपुरा पुलिस ने कमर कसते हुए कारोबारी पर कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसती नजर आ रही है. मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नुरूल हक के नेतृत्व में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम में शामिल दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी वीरेंद्र विप्रोहित, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई.
जानकारी के अनुसार पुलिस की कार्रवाई में सूखे नशे की खरीद-बिक्री करने वाले अभियुक्त मंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बेलोकला वार्ड संख्या 7 से छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से 5.40 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. वहीं वार्ड संख्या 13 पर भी पुलिस ने रेड डाली, जहां एक और अभियुक्त सुमन कुमार छिपा बैठा था. अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस रेड का पता लगते ही वह भाग खड़ा हुआ. लेकिन इसके ठिकाने से पुलिस को 117 ग्राम स्मैक तथा 6 लीटर देसी जुलाई शराब व सिल्वर पेपर का टुकड़ा मिला है. जिसे शराब बनाने में उपयोग में लाया जाता है.
अन्य निशानदेही ठिकाना तमोट परसा के वार्ड नंबर 13 से 8.40 ग्राम स्मैक तथा दो लीटर देसी चुलाई शराब व सिल्वर पेपर बरामद की गई है.
पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 130.8 ग्राम स्मैक, कुल 8 लीटर देसी चुलाई शराब, दो डिजिटल तराजू, दो मोबाइल, सिल्वर पेपर एवं पैकिंग सामग्री की बरामदगी हुई. साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए हिरासत में भेज दिया गया है.
Report By - Chanchal Kumar
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने हथियार माफिया को दबोचा

एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने संभाला पदभार







