गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1 दर्जन बाइक जब्त
गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. सीसीएल कोलियारी के परियोजना के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 दर्जन बाइक जब्त किया गया है.

Giridih News: गिरिडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. बता दें, यह कार्रवाई सीसीएल कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों और सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा देर रात की गई जिसमें टीम ने कबरीबाद माइंस के समीप छापेमारी करते हुए करीब एक दर्जन बाइक जब्त किया.
मौके पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी भी दल बल के साथ पहुंचे. बताया जा रहा है कि कबरीबाद में सुरंग बनाकर अवैध कोयला का खनन किया जा रहा था. अवैध खनन के बाद कोयला को तस्करों द्वारा बाइक से ले जाने की तैयारी थी. कई तस्कर कोयला ढोने के लिए बाइक लेकर पहुंचे थे.
इधर, इसकी गुप्त सूचना मिलने पर सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम अचानक पहुंचे मौके पर पहुंची और इस दौरान टीम ने छापेमारी शुरू की, लेकिन इस बीच कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से बाइक लेकर भाग निकले.
हालांकि टीम ने मौके से करीब 1 दर्जन बाइक जब्त कर लिया है. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह से अवैध खनन करने वाले अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब्त सभी बाइक को थाने को सौंप दिया गया है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC से चयनित 63 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन

किसी भी समय हो सकता है सारंडा की जंग का अंत,झारखंड में बचे है महज इतने नक्सली







