Munger News : मुंगेर के गंगा घाट पर बड़ा हादसा: 4 सगी बहनों समेत 6 लोगों की डूबने से मौत
मुंगेर के गंगा घाट से 6 लोगों के गहरे पानी में डूबने से मौत की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मृतकों में चार बच्चियां एक ही घर की थीं. इलाके में शोक का माहौल है.

Munger News : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर बकचपड़ा गंगा घाट पर बुधवार को को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. स्नान करने गईं पांच बच्चियों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार और कोहराम का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद वासुदेवपुर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया. जहां डूबे हुए सभी बच्चों को गंगा में खोजबीन की जा रही है. वहीं ग्रामीणों की मदद एक युवती को निकाला गया वही दूसरे गंगा घाट डूबे एक युवक को निकाला गया जहां दोनों की मौत हो चुकी थी.
जानकारी के अनुसार वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मोहाली पंचायत के वार्ड संख्या 9 श्यामपुर निवासी क्रांति पासवान की चार पुत्री 18 वर्षीय संगीता कुमारी, 16 वर्षीय विनीता कुमारी, 14 वर्षीय संगीता कुमारी 12 वर्षीय सोनाली कुमारी, चानो पासवान की एक पुत्री हिना कुमारी गंगा स्नान करने श्यामपुर बकचपड़ा घाट पहुंची थीं. स्नान के दौरान सभी बच्चियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते लापता हो गईं. घाट पर मौजूद लोगों ने बच्चियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण सफलता नहीं मिल सकी.
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन गंगा घाट पर पहुंचे जहां गंगा में डूबे हुए सभी बच्चों के खोजने का प्रयास किया गया, वहीं काफी घंटे बाद गंगा में डूबे क्रांति पासवान की पुत्री संगीता कुमारी का शव मिला. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ गंगा घाट पर पहुंचे हुए हैं. जहां SDRF और गोताखोरों की मदद से अन्य गंगा में डूबे सभी बच्चियों की खोजबीन की जा रही है. वही मृतक संगीता की मां रानी देवी और हिना की मां जतना देवी बताती है. सभी लोग घर में पूजा को लेकर गंगा में स्नान के लिए गयी थीं. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी बच्चियां एक-एक कर डूबने लगी. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन सभी गहरे पानी में समा गईं. संगीता और हिना बीए पार्ट वन की छात्रा थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.
(मुंगेर से सुमित कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bharat Tiwari Encounter : धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, जल्द पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

"दोनों हाथों से राइफल चलाता हूं..." : मोतिहारी के युवक ने पुलिस को दी खुली चुनौती, वायरल वीडियो से हड़कंप







