Koshambi: युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, 8 साल पहले किया था प्रेमिका संग अंतर्जातीय विवाह
उत्तर प्रदेश के कोशांबी जिले में एक युवक की बस इस कारण बेरहमी से हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने दूसरी जाति की लड़की के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी. आरोप लड़की के पिता पर लगाया जा रहा है, जिसने युवक को दिन दहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला.

Koshambi/UP (Report By - Rajnish Tiwari): उत्तर प्रदेश के कोशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक युवक की बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय भारत गुप्ता नाम के युवक को अंतर्जातीय विवाह करने के कारण मौत के घाट उतार दिया गया.
बताया जा रहा है कि 8 साल पहले भारत गुप्ता ने अपनी प्रेमिका संग भागकर शादी कर ली थी. वहीं लड़के के पिता छोटेलाल यादव ने लड़की के पिता अशोक पांडे के साथ उनके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. बेरहमी से हत्या किए जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैल चुकी है. स्थानीय दहशत में हैं और पुलिस क्षेत्र में गस्ती लगा रही है.
घटना करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव की है, जहां के निवासी भारत यादव लगभग 8 साल पहले गांव के ही अशोक पांडे की बेटी से भागकर शादी कर ली थी. शादी के बाद से लगातार प्रेमी जोड़ा घर से दूर रह रहा था. वह इस समय गांव में आया हुआ था, देर शाम मौका पाकर अशोक पांडे अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और भारत के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी. युवक की हत्या से गांव में सनसनी और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चतरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के नाम अवैध वसूली ! DC ने दिए जांच के निर्देश

गिरिडीह में बेखौफ चोर की सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े ले उड़ा 12 लाख के जवाहरात







