छात्राओं ने PM-CM को भेजी राखी, साथ में लिखी ऐसी मांग कि चर्चा में आया केसरिया का स्कूल
केसरिया के मध्य विद्यालय कन्या में छात्राओं ने खुद राखियां बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अधिकारियों को भेजीं। राखी के साथ छात्राओं ने बेहतर स्कूल, संसाधन और पढ़ाई की सुविधाओं की मांग भी रखी।


मोतिहारी: मध्य विद्यालय केसरिया कन्या में ‘आओ मिलकर राखी बनाएं-अपनी बात पीएम तक पहुंचाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को डाक के माध्यम से प्रेषित किया।
राखियों के साथ भेजे गए बधाई संदेश में छात्राओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं अन्य अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रगति की कामना की। छात्राओं ने शिक्षा के क्षेत्र में, खासकर बालिकाओं और महिलाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
राखी के साथ रखी पढ़ाई की मांग
इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि छात्राओं ने राखी के साथ अपने लिए बेहतर स्कूल और संसाधनों से युक्त कक्षाओं की मांग भी रखी।
संजना कुमारी, नाजिया प्रवीण, सोहाना खातून, लाडली कुमारी, पूजा कुमारी, समीक्षा प्रिया, सन्नी राज और आराधना सोनी समेत कई छात्राओं ने संदेश में कहा कि वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहती हैं और देश व बिहार का नाम रोशन करना चाहती हैं।
‘बड़ी होकर नेतृत्व करना चाहती हैं छात्राएं’
रुपाली, शिवानी, राजलक्ष्मी, अनुष्का कुमारी, रेशमी, गुनगुन, निहारिका, ईशिका, मौसमी, चांदनी और तनु समेत अन्य छात्राओं ने भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने और समाजसेवा करने की इच्छा जताई। छात्राओं का यह संदेश रक्षाबंधन के पारंपरिक उत्सव से आगे बढ़कर शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की आकांक्षा को सामने रखता नजर आया।
रक्षाबंधन की रस्म को खास बनाते हुए छात्राओं ने उपहार के रूप में संसाधनों से युक्त विद्यालय और बेहतर वर्ग कक्ष उपलब्ध कराने की मांग रखी। संजना कुमारी, नाजिया प्रवीण, सोहाना खातून, लाडली कुमारी, पूजा कुमारी, समीक्षा प्रिया, सन्नी राज और आराधना सोनी समेत दर्जनों छात्राओं ने संदेश में कहा कि वे पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहती हैं और भारत व बिहार का नाम रोशन करना चाहती हैं।
शिक्षक ने बताया कार्यक्रम का महत्व
विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह के नवाचार से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक गुणों का विकास होता है। इसके साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को सीधे संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर भी देते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वासुदेव राम, वरीय शिक्षक नवल पासवान, ओम प्रकाश सिंह, रहमतुल्लाह, पूजा गुप्ता, निधि सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
(मोतिहारी से प्रतिक सिंह की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गांधी से पहले पढ़ेंगे राजकुमार शुक्ल! बिहार के स्कूलों में बदलेगा इतिहास का पाठ, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिला ‘पिंक गिफ्ट’, बिहार में दौड़ीं 5 AC ई-बसें; जानें रूट और किराया







