कल्याणपुर पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ ! 3 गिरफ्तार, सोने के जेवरात बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित 3 शातिर चोरों को दबोचते हुए कई कांडों का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सोने के जेवरात भी बरामद किया है.

Motihari (Bihar): पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बंद घरों का ताला काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित 3 शातिर चोरों को दबोचते हुए कई कांडों का उद्भेदन किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए भारी मात्रा में सोने के जेवरात भी बरामद किया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह का मुख्य सदस्य खुर्शिद आलम अपने ससुराल ग्राम मंझौलिया, थाना पारो, जिला मुजफ्फरपुर में छिपा हुआ है. वरीय अधिकारियों को सूचना देकर अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई और छापेमारी कर खुर्शीद सहित 3 चोरों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने लगभग आधा दर्जन से अधिक गृहभेदन कांडों में संलिप्तता स्वीकार की.
गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी के सामान भी बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वे पहले बंद घरों की रेकी करते थे और फिर पूरी प्लानिंग के साथ ताला काटकर वारदात को अंजाम देते थे. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खुर्शिद आलम,अमित कुमार दोनो कल्याणपुर थाना क्षेत्र और दीपक कुमार चकिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं.
छापेमारी के दौरान 03 मोबाइल सहित भारी मात्रा में चोरी हुए स्वर्ण आभूषण को पुलिस ने बरामद किया है, साथ ही पुलिस द्वारा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







