पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा केस में फैसला सुरक्षित, ED की चार्जशीट में रकम बदलने का आरोप, झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हुई बहस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है।
Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में कथित तौर पर हेराफेरी करने और रकम में बदलाव के खिलाफ दाखिल याचिका पर दोनों पक्षों की जोरदार बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
निचली अदालत के फैसले को दी थी चुनौती
दरअसल, यह पूरा विवाद निचली अदालत के उस आदेश से जुड़ा है, जहाँ मधु कोड़ा की अर्जी को पहले खारिज कर दिया गया था। कोड़ा ने निचली अदालत में याचिका लगाकर आरोप लगाया था कि ED ने चार्जशीट में दिखाई गई मनी लॉन्ड्रिंग की रकम में बदलाव किया है। जब ट्रायल कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली, तो उन्होंने उस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
ED दाखिल कर चुकी है अपना जवाब
इस मामले की पिछली सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ED ने अदालत में अपना विस्तृत जवाब पेश कर कोड़ा के दावों को बेबुनियाद बताया था। हाईकोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने-अपने तर्कों और कानूनी पहलुओं को बेंच के सामने मजबूती से रखा। लंबी चली इस बहस के बाद अब अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए फैसले को सुरक्षित रख लिया है, जिस पर जल्द ही अंतिम निर्णय आने की उम्मीद है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






