JPSC प्रारंभिक परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियो में आयोजित, निषेधाज्ञा लागू
JPSC की परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है. जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

Ranchi News: रविवार यानी आज 19 अप्रैल को JPSC (JHARKHAND PUBLIC SERVICE COMMISSION) की परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है. जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
परीक्षा की पूरी तैयारियां कर ली गई है. रांची में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर तक के दायरे में निषेधाज्ञा लागू किया गया है. परीक्षा निष्पक्ष, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण आयोजित हो इसे लेकर रांची डीसी सह जिलादंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है.
सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं सुबह साढ़े 8 बजे से ही अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों में एंट्री हो गई है, अभ्यर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिल रही है. मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामानों का परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या ! घटना को अंजाम देकर घर से सभी फरार

झारखंड में आसमान से बरसेगा आग ! रांची सहित राज्य के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी







