JSCA स्टेडियम में जून से सजेगी JHARKHAND T20 की महफिल
झारखंड में जून महीने में होगा JHARKHAND T20 लीग का आयोजन। पहली बार झारखंड में फ्रेंचाइजी लीग का मॉडल अपनाया जाएगा। 6 पुरुष टीम और 3 महिला टीम होगी शामिल । नए उभरते खिलाड़ियों को निखारने के लिए जेएससीए कमिटी ने उठाया बड़ा कदम।

JHARKHAND ( RANCHI): झारखंड के क्रिकेट गलियारों में उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपार सफलता और रोमांच के तर्ज पर अब झारखंड में भी युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए JHARKHAND T-20 LEAGUE का बिगुल बज चुका है। रांची के ऐतिहासिक जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होने वाली यह लीग राज्य के क्रिकेट इतिहास में एक 'गेम चेंजर' साबित होने वाली है।
जून से होगा इस दमदार लीग का आयोजन
जेएससीए के पदाधिकारियों ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस बहुप्रतीक्षित झारखंड टी20 लीग की शुरुआत जून महीने से होगी। टूर्नामेंट को पूरी तरह से पेशेवर अंदाज में आयोजित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और माहौल मिलेगा। इस पहल का सबसे खास पहलू यह है कि इसमें न केवल पुरुषों, बल्कि महिलाओं के क्रिकेट को भी समान महत्व दिया गया है।
पहली बार झारखंड में होगा फ्रेंचाइजी क्रिकेट
इस ऐतिहासिक लीग में रोमांच को बड़ा बनाने के लिए टीमों को तैयार किया जा रहा है । पुरुष वर्ग के लिए इसमें कुल 6 टीमें शिरकत करेंगी। तो वही महिला वर्ग महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 टीमों को शामिल किया गया है। आईपीएल के तर्ज़ पर इस लीग को फ्रेंचाइजी क्रिकेट की तरह बनाया गया है । टीमों के मालिक खिलाड़ियों का चयन करेंगे और उनकी बोली लगेगी।
कई राज्यों में अपनाया जा चुका है यह मॉडल
झारखंड में पहले भी टी20 लीग का योजन हो चुका है । लेकिन इस बार यह अलग मॉडल में होगा । अब तक दिल्ली, बिहार , तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई के अलावा कई राज्यों में फ्रेंचाइजी लीग हो चुकी है । लेकिन अब झारखंड भी यह मॉडल अपनाने जा रहा है । फ्रैंचाइज़ क्रिकेट से खिलाड़ियों को आर्थिक लाभ होता है और साथ ही लीग का स्तर भी बेहतर होता है।
युवा प्रतिभाओं के लिए 'लॉन्चपैड'
झारखंड के अनुभवी खिलाड़ी शाहबाज नदीम और सौरव तिवारी ने इस लीग को एक 'ऐतिहासिक पहल' बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मंच उन युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा जो आईपीएल और राष्ट्रीय टीम के दरवाजे खटखटाना चाहते हैं। स्थानीय खिलाड़ियों को दबाव में खेलने और बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का सीधा मौका मिलेगा, जिससे चयनकर्ताओं की नजर उन पर आसानी से पड़ सकेगी।
फ्रैंचाइज़ क्रिकेट से बढ़ेगी सीनियर खिलाड़ियों की रुचि
पहले भी झारखंड में टी20 लीग का आयोजन किया गया था । लेकिन इस लीग का स्तर वैसा नहीं हो पाया था जैसे कि उम्मीद की गई थी । पिछली कमिटी के कार्यकाल में हुए झारखंड टी20 लीग में सीनियर खिलाड़ी नहीं खेलते थे । केवल एज ग्रुप क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी रहते थे या फिर डिस्ट्रिक्ट से खेलने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाता था। कोरोना काल में भी इस लीग का आयोजन हुआ था लेकिन फिर स्पॉन्सर विवाद के कारण इसे रोक दिया गया था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजद प्रदेश कार्यालय में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ ने किया 5वां योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा







