Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : वोटिंग खत्म.. सभी 81 विधायकों ने किया मतदान, 5 बजे के बाद होगी काउंटिंग
राज्य के सभी 81 विधायकों का वोट तीन बजे से पूर्व ही डाला जा चुका है. जिसके बाद अब मतगणना की शुरुआत शाम 5 बजे से होनी है. वहीं दोनों खेमों को परिणाम के घोषणा का बेसब्री से इंतजार है.

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : झारखंड में दो सीटों के लिए चल रही वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है. राज्य भर में एनडीए और महागठबंधन को मिलाकर कुल 81 विधायकों को मतदान करना था, सभी द्वारा वोट डाले जा चुके हैं. हालांकि शाम 5 बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होनी है, जिसके बाद परिणाम की घोषणा शाम 7 बजे के करीब की जाएगी.
चुनाव परिणाम को लेकर दोनों ओर से नेताओं में विश्वास भरपूर देखा जा रहा है. योगेंद्र प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हो गई है, अब थोड़ा सब्र रखें और परिणाम घोषित होने तक का इंतजार करें. वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हमारे संवाददाता कमल कुमार से बातचीत के क्रम में वोटिंग से पहले ही जीत की घोषणा तक कर दी है.
कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने महागठबंधन के सभी 56 विधायकों पर विश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर जिसके पास संख्याबल अधिक होती है, जीत उसी की होती है. उन्होंने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि "जब महागठबंधन के विधायकों की जीत होगी तो समझ जाइए कि अभी लोकतंत्र जीवित है".
आंकड़ों पर नजर डालें तो एनडीए गठबंधन के पास कुल 24 विधायकों का बल है, जिसमें भाजपा के 21 विधायक हैं. इनके द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे परिमल नाथवाणी को समर्थन दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के पास कुल विधायकों की शक्ति 56 विधायकों की है और इतने वोटों की जरूरत भी है दो सीटें जीतने के लिए. जिनमें से 34 विधायक जेएमएम के हैं और कांग्रेस के 16 विधायक हैं.
(रांची से कमल कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी







