झारखंड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा है जारी, कुख्यात अपराधी सत्यम के बाद जानिए अब किसकी है बारी
रांची:झारखंड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में भी रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर को धर दबोचा।जिससे यह साफ हो गया कि ऑपरेशन लंगड़ा अभी जारी है।देखिए एक रिपोर्ट

झारखंड पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्यवाई करने में लगी हुई है। वर्ष 2026 में महज चार महीना में 6 अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गोलियों का शिकार बनाया है। जिसके बाद वह घायल हुए हैं।राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के हनुमान मंदिर में पूजा करने आए जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े जिस तरह हत्याकांड को अंजाम दिया गया। उसके बाद लगातार पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया।वहीं आप्रेशन लंगड़ा के तहत शूटर सत्यम पाठक पुलिस की गोली का शिकार भी हुआ।
उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई करती आई है। जिसके तहत तीन दर्जन से ज्यादा अपराधियों को पुलिस ने अपाहिज बनाया है। ऐसे में अब झारखंड पुलिस भी उसी राह पर चल रही है।यही वजह है कि पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत त्वरित कार्रवाई की और अपराधी को सबक सिखाया। जिले के सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि शूटर सत्यम पाठक बक्सर भागने की तैयारी में था। लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जब उसे घटनास्थल की तरफ ले जाया गया। तब उसने पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास किया। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली का वह शिकार हुआ। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
अपराधियों को जुर्म की दुनिया से दूर करने के लिए झारखंड पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि एक तरफ पुलिस की गोली के शिकार कुख्यात अपराधी अपाहिज होने की वजह से जुर्म की दुनिया में दुबारा कदम नहीं रखेंगे और दूसरी तरफ पुलिस गिरफ्त से दूर अपराधियों के जेहन में खौफ भी रहेगा।
आंकड़ों पर नजर डाले तो -:
10 अक्टूबर 2025 को रांची के रातू थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के साथ मुठभेड़ दो अपराधियों के पैर में पुलिस ने मारी गोली,इस दौरान चार को किया गिरफ्तार,हथियार बरामद
13 अक्टूबर 2025 को रांची के तुपुदाना में पुलिस में सुबह से लेकर शाम तक अपराधियों के साथ एनकाउंटर किया जिसमें दो अपराधियों को पैर में मारी गई गोली, कुख्यात अपराधी आफताब को एनकाउंटर में पैर में लगी गोली, वहीं सोनू नाम के अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हथियार भी हुए जब्त
13 अक्टूबर 2025 को आलोक गिरोह के साथ रांची पुलिस का मैक्लुस्कीगंज में एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी प्रभात कुमार राम को पैर में लगी गोली
19 अक्तूबर 2025 को रांची में रेस्टूरेंट संचालक विजय की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस की मुख्य आरोपी अभिषेक से मुठभेड़ हो गई,जिसमें अभिषेक पुलिस की गोली से घायल हुआ
16 मार्च 2026 को धनबाद में प्रिंस खान गैंग के गुर्गों से एनकाउंटर भगाबांध आउटपोस्ट पुतकी थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों को पैर में लगी पुलिस की गोली
4 अप्रैल 2026 को पलामू से बिहार की ओर भागते गुड्डू खलीफा हत्याकांड का मुख्य आरोपी फैज खान अकाउंटर में घायल,पैर में लगी गोली
6 अप्रैल 2026 को रामगढ़ जिले में पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग का एक सदस्य सनी सिंह हुआ घायल,पहले ही इस गैंग के 7 बदमाशों को हथियारों के साथ किया गया है गिरफ्तार
22 अप्रैल 2026 जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सत्यम पाठक पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल,रातु इलाके में पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सिमडेगा की बेटी शिवांगी ने बढ़ाया जिले का मान, JAC बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर

Ranchi में महिला सशक्तिकरण पर मंथन: ग्रामीण महिलाओं के लिए 'प्रभावशाली महिला नीति' की उठी मांग







