झारखंड नवनिर्माण दल ने 1 करोड़ लूट मामले के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल
गुमला में हफ्ते भर पहले हुई थी करीब एक करोड़ की लूट, कांड थाने के नजदीक होने के बावजूद पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Gumla, Jharkhand: झारखंड नवनिर्माण दल के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को घाघरा में करोड़ो रुपए के सोना और नकद लूट मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. पार्टी के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने गहने लूटकांड के शिकार दुकानदार शशांक सोनी से उसके दुकान गहनाघर में जाकर मुलाकात की और विस्तार से जानकारी ली.
वहीं थाना प्रभारी से भी मोबाइल के जरिए कार्रवाई संबंधी जानकारी प्राप्त की. बताते चलें कि हफ्ते भर पहले घाघरा थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर करीब एक करोड़ रुपए के जवाहरात की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.
घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों को शिकंजे में नहीं ला पाई. झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक ने कहा कि ऐसी वारदात और कानून के हाथ भी न आना अपराधियों को बेखौफ अपराध के लिए आमंत्रित करने जैसा मसला है.
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक गुमला तथा थाना प्रभारी को भी इस मामले को चैलेंज के रूप में लेना चाहिए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति क्षेत्र में ना हो.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व







