झारखंड: 28 हॉस्पिटल मैनेजरों के नाम के आगे 'डॉ.' लिखने पर विवाद
झारखंड: 28 हॉस्पिटल मैनेजरों के नाम के आगे 'डॉ.' लिखने पर विवाद

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की हालिया अधिसूचना ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी पदस्थापना सूची में 28 सीनियर हॉस्पिटल मैनेजरों के नाम के आगे 'डॉ.' (Dr.) लिखा गया है, जबकि जूनियर डॉक्टर नेटवर्क (JDN) का दावा है कि इन अधिकारियों के पास MBBS या किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा डिग्री की योग्यता नहीं है। इस मामले को लेकर चिकित्सकों के संगठन ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। JDN के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दौरान जारी शुरुआती दस्तावेजों में इन अभ्यर्थियों के नाम के साथ 'डॉ.' शब्द का उल्लेख नहीं था। संगठन का कहना है कि 6 मई को इंटरव्यू के बाद जारी चयन सूची और 12 जून को प्रकाशित सूची में भी ऐसा कोई संबोधन नहीं था। लेकिन 23 जून को जारी अंतिम पदस्थापना अधिसूचना में सभी चयनित सीनियर हॉस्पिटल मैनेजरों के नाम के आगे 'डॉ.' जोड़ दिया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधकों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रशासन, संचालन और प्रबंधन से जुड़ी होती है, जबकि मरीजों का उपचार करना चिकित्सकों का कार्य है। ऐसे में यदि गैर-चिकित्सकीय अधिकारियों के नाम के आगे 'डॉ.' लिखा जाएगा तो आम लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और वे उन्हें चिकित्सक समझ बैठेंगे। जूनियर डॉक्टर नेटवर्क ने राज्य सरकार से इस मामले की जांच कराने, संबंधित अधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता सार्वजनिक करने तथा यदि अधिसूचना में त्रुटि हुई है तो उसे तत्काल सुधारने की मांग की है। फिलहाल इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन करेंगे वितरण

जंगल सफारी पर लगी रोक, Betla National Park 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद







