Jharkhand Municipal Election Result Live: आज, 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को झारखंड नगर निकाय चुनाव के आउंटिंग का दिन है 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू गई है. बता दें, राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है. झारखंड के 48 निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) में हुए चुनाव के नतीजे आज राज्य की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे.
हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 मतगणना अपडेट
नगर निगम चुनाव 2026 के तहत मतगणना जारी है और अलग-अलग वार्डों से विजेताओं के नाम सामने आ रहे हैं अब तक की स्थिति इस प्रकार है:
वार्ड 02 – निखत यास्मीन ने जीत हासिल की.
वार्ड 07 – रीता नाथ ने जीत दर्ज की.
वार्ड 08 – अनिता गुप्ता ने 51 वोटों से जीत हासिल की.
वार्ड 14 – प्रभा गुप्ता ने जीत हासिल की.
वार्ड15 – अंशिका प्रिया ने 490 वोटों से जीत दर्ज की.
वार्ड 20 – पमिता सिन्हा ने जीत हासिल की.
वार्ड 21 – वसीम खान उर्फ टिंकू खान ने जीत दर्ज की.
वार्ड 25 – भुलान राम ने जीत हासिल की.
वार्ड26 – मोना देवी ने जीत दर्ज की.
वार्ड 27 – सोनी छेत्री (कृष्णा) ने जीत हासिल की.
वार्ड 31 – सुधा कुमारी ने जीत दर्ज की.
वार्ड 32 – मुस्तलिन अंसारी ने जीत हासिल की.
वार्ड 33 – मुन्नी देवी ने जीत दर्ज की.
मतगणना के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, तो कहीं जीत का अंतर निर्णायक रहा.
दुमका नगर परिषद से वार्ड सदस्य परिणाम ( जीते हुए उम्मीदवार की सूची)
वार्ड संख्या 1 से उर्मिला शर्मा
वार्ड संख्या 2 से रेवती
वार्ड संख्या 3 से कुसुम कुमारी
वार्ड संख्या 4 से संजीव कुमार यादव
वार्ड 5 से मधु देवी
वार्ड 6 से निशा परवीन
वार्ड 7 से दीपा दास
वार्ड 8 से महेश राम
वार्ड 9 से इन्दु देवी
वार्ड 10 से कन्हाई साह
वार्ड 11 से राजकुमारी देवी,
वार्ड 12 से सपन साह
वार्ड 13 से जुही कुमारी
वार्ड 17 से अरबी खातून
वार्ड 20 से मनोज सिंह
14 बासुकीनाथ, नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से 12 का मतगणना परिणाम एवं विजयी प्रत्याशी की सूची
वार्ड संख्या-7 से पिंकी देवी कुल प्राप्त मत -341
वार्ड संख्या-8 से श्वेता मिश्र कुल प्राप्त मत-322
वार्ड संख्या-9 से बहामुनी टुडू कुल प्राप्त मत-135
वार्ड संख्या-10 से मनीषा पांडा कुल प्राप्त मत-266
वार्ड संख्या-11 से अनिल मंडल कुल प्राप्त मत-254
वार्ड संख्या-12 से सुशील कुमार बास्की कुल प्राप्त मत-221
रांची में रोशनी खलखो अब भी आगे
रांची नगर निगम से मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो अब भी आगे चल रही है.
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी
वार्ड नंबर 1 से विनीता देवी 607 मत से जीत हासिल की
वार्ड नंबर 2 से सुशील भारतीय 55 मत से जीता हासिल की
वार्ड नंबर 3 से संजू देवी निर्विरोध
वार्ड नंबर 4 से वार्ड नं 4 रौशन कुमारी 115 से विजयी
वार्ड नंबर 5 से वेवी खातून ने जीत की
वार्ड नंबर 6 से शेखर पासवान 477 मत से
वार्ड नंबर 7 से सुनीता सिन्हा 36 मत से जीत हासिल की.
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में जीत हासिल करने वाले वार्ड पार्षद
वार्ड 1 अमित कुमार भारती
वार्ड 4 राजकुमार भगत
वार्ड 5 डोली कुमारी
सिमडेगा नगर परिषद चुनाव में किसे मिली जीत
वार्ड 12 – दीपक अग्रवाल विजयी घोषित.
वार्ड 19 – सब्बी परवीन 175 वोट से आगे चल रही हैं.
वार्ड 6 – सुनीता देवी ने दर्ज की जीत.
वार्ड 7 – बैजयंती माला (देवी) की हुई जीत.
वार्ड 1 – प्रतिमा और जोसफा को मिले बराबर 201–201 वोट, दोनों प्रत्याशी ने री-काउंटिंग की मांग की.
वार्ड 17 – चंदन डे विजयी.
वार्ड 8 – कुलदीप किंडो ने जीत हासिल की.
वार्ड 18 – रोसा केरकेट्टा विजयी घोषित.
वार्ड 02 से ज्योति मनकी की हुई जीत
मतगणना जारी, मौके पर पहुंचे डीसी
रांची नगर निगम और नगर पंचायत बुंडू की मतगणना जारी है. सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के स्ट्रांग रूम में तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था है. मौके पर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री पहुंचे है.
पहले राउंड में रोशनी खलखो आगे- सूत्र
रांची नगर निगम के लिए पहले राउंड की काउंटिंग अब भी जारी है. मेयर और पार्षद पद के लिए काउंटिंग हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, पहले राउंड की काउंटिंग में रोशनी खलखो आगे चल रही है.
धनबाद में मतगणना को लेकर निषेधाज्ञा लागू
सुरक्षा व्यवस्था, वाह्य सुरक्षा, अनावश्यक भीड़-भाड़ तथा संभावित किसी भी घटना से निपटने एवं लोक शांति विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर धनबाद में मतगणना वाले क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह निषेधाज्ञा मतगणना सम्पन्न होने तक लागू रहेगा. बता दें, नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक को मतगणना केंद्र बनाया गया है.
धनबाद नगर निगम और चिकुंडा नगर परिषद के लिए मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है. धनबाद के राजकीय पोलीटेक्निक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरु कर दी गई है. मौके पर धनबाद उपायुक्त भी मौजूद है मतों की गितनी के लिए 15 कमरों में टेबल लगाए गए हैं. मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक भवन से लेकर पॉलिटेक्निक मोड़ तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है सिटी हॉक्स बाईक की टीम ने कुछ देर पहले पॉलिटेक्निक मोड़ से मतगणना स्थल तक फ्लैग मार्च किया.
बोकारो में भी मतगणना शुरू
चास कृषि बाजार समिति में चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद को लेकर हो रही मतगणना का काम शुरू हो चुका है. बोकारो के डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह खुद मौके पर मौजूद है. दोनों ही अधिकारियों ने कहा की तैयारी पूरी है सभी कर्मी मतगणना के कार्य में लग चुके हैं. सुरक्षा का भी इंतजाम पूरी तरह से किया गया है. तीन स्तर में सुरक्षा व्यवस्था किया गया है. मुख्य सड़क में भी ड्रोन और कैमरे से नजर रखी जा रही है.
चाईबासा जिले स्थित महिला कॉलेज मे मतगणना जारी
चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के लिए निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना हेतु 20 टेबल और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना हेतु 25 टेबल मे नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 2 राउंड में मतगणना हो रही है. प्रत्येक मतगणना टेबल पर 1 मतगणना पर्यवेक्षक सहित 2 मतगणना कर्मी, कुल- 135 मतगणना कर्मी दोनों नगर परिषद क्षेत्र के लिए नगर परिषद वार नियुक्त किए गए है. इसके अलावा मतगणना परिसर सहित शहर अंतर्गत उचित विधि-व्यवस्था के लिए 800 पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
हजारीबाग में 6 मतगणना केंद्र में हो रही वोटों की गिनती
नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में महापौर और वार्ड पार्षद पद के लिए डाले गए मतों की गणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. मतगणना का कार्य कृषि उत्पादन बाजार समिति, हजारीबाग परिसर में बने छह मतगणना हॉल में एक साथ कराया जा रहा है. महापौर एवं वार्ड पार्षद पदों की मतगणना एक साथ होगी. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूर्व से अधिसूचित हैं. इसके अतिरिक्त महापौर पद की मतगणना के लिए छह पदाधिकारियों को सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है.
6 हॉल में होगी मतगणना
कुल 36 वार्डों के लिए मतगणना की व्यवस्था छह अलग-अलग हॉल में की गई है.
हॉल संख्या 01 – वार्ड 01 से 06 (15 टेबल)
हॉल संख्या 02 – वार्ड 07 से 12 (14 टेबल)
हॉल संख्या 03 – वार्ड 13 से 18 (13 टेबल)
हॉल संख्या 04 – वार्ड 19 से 24 (14 टेबल)
हॉल संख्या 05 – वार्ड 25 से 30 (14 टेबल)
हॉल संख्या 06 – वार्ड 31 से 36 (15 टेबल)
प्रत्येक हॉल में आवश्यक संख्या में गणना टेबल लगाई गई हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. मतगणना का कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केवल अधिकृत अभ्यर्थी और उनके एजेंटों को ही निर्धारित पास के आधार पर प्रवेश की अनुमति होगी. प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
रांची में भी नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. बैलेट बॉक्स खोला जा रहा है, बॉक्स खोलने के बाद मेयर और पार्षद का पेपर अलग होगा. जिसके बाद दोनों की काउंटिंग एक साथ ही शुरू होगी.
राउंड 1 में वार्ड 1 के सभी बूथ की काउंटिंग होगी
पहला राउंड- वार्ड 1,7,13,19,25 ,31,37,42 और 48 वार्ड के पार्षद का परिणाम सामने आएगा.
दूसरा राउंड- 2,8,9,14,20,26,27,32,39,43,44 और 49 का रिजल्ट आएगा.
तीसरा राउंड- 3,4,10,15,16,21,28,33,39 और 45 का रिजल्ट आएगा.
चौथा राउंड- 5,11,17,22,29,35 और 35 का रिजल्ट आएगा.
पांचवां राउंड- 6,12,18,23,24,30 और 36 का रिजल्ट आएगा.
सबसे पहले पार्षद उसके बाद मेयर के वोटों की काउंटिंग
मतगणना प्रक्रिया व्यवस्थित रखने के लिए वार्ड सदस्य (पार्षद) और मेयर (अध्यक्ष) के वोटों की काउंटिंग अलग-अलग हो रही है. नियमानुसार, वार्ड पार्षदों के मतों की गणना सबसे पहले मल्टी-राउंड में होगी और इसके बाद मेयर (अध्यक्ष पद) के वोटों की गिनती शुरू होगी. मतगणना राउंड उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तय किए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इससे पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलेगी.
मतगणना हॉल और आसपास निषेधाज्ञा प्रभावी
इधर राजधानी रांची में ट्रांसपोर्ट नगर, सुकरहुटू, कांके स्थित मतगणना-सह-बजगृह केंद्र पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, वहीं, मतगणना को लेकर सदर एसडीएम कुमार रजत द्वारा BNSS की धारा-163 के तहत आदेश जारी किए गए है मतगणना केंद्र और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा लागू किया गया है. 500 गज के दायरे में बिना अनुमति के प्रवेश पर रोक, ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रतिबंधित, मतगणना केंद्र के अंदर अनाधिकृत वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी वर्जित, मोबाइल, कैमरा, रेडियो, ट्रांजिस्टर के उपयोग पर रोक और 500 मीटर दायरे में अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है इन आदेशों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
रांची नगर निगम चुनाव रिजल्ट
48 निकायों में रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसै कई बड़ी शहरें शामिल हैं. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दावा किया गया है कि 1,309 मतगणना टेबलों पर पारदर्शी मतों की काउंटिंग होगी. चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) से हुए है ऐसे में चुनाव के नतीजों के ऐलान करने में वक्त लग सकता है. सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था है. आयोग के मुताबिक, मतगणना उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर 1 से 9 राउंड तक चलेगी. मतगणना के लिए सबसे ज्यादा टेबल 225, रांची नगर निगम में लगाए गए है. माना जा रहा है कि यहां 5 राउंड में ही काउंटिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. हालांकि प्रशासन का मानना है कि मत पत्र के कारण मतगणना की प्रक्रिया लंबी हो सकती है.
गैर-दलीय चुनाव से दांव पर राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा
इस बार झारखंड नगर निकाय का चुनाव गैर-दलीय आधार पर हुआ है. जिसमें सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत चुनाव चिह्न वितरित किए गए. लेकिन देखा जाए तो राज्य की प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी. किसी-किसी क्षेत्र में तो सत्ताधारी गठबंधन घटक दल (JMM, कांग्रेस और RJD) ही एक दूसरे के आमने सामने चुनावी दंगल में मजबूती से डटे हुए नजर आए.
विजयी वार्ड प्रत्याशी
वार्ड 14 – अंजू देवी
वार्ड 33 – कुमुद कुमारी झा
वार्ड 34 – विनोद सिंह
वार्ड 42 – ममता देवी
वार्ड 32- संजय कुमार
वार्ड 8 - पुष्पा देवी
वार्ड 10 - रौशन मेहता
वार्ड 9 - सोनू कुमार
वार्ड 11 - कविता देवी
वार्ड 12 - अनूप सिंह
वार्ड 13 - धीरेंद्र पांडेय
वार्ड 21 - मो. एहतेशाम
9 नगर निगमों में किसके सिर सजेगा मेयर का ताज
बता दें, झारखंड में कुल 9 नगर निगम है, जिनमें काउंटिंग शुरु हो गई है. सबकी निगाहें इन नगर निगमों के चुनाव परिणाम पर टिकी है.
रांची नगर निगम
जमशेदपुर नगर निगम
धनबाद नगर निगम
हजारीबाग नगर निगम
चास नगर निगम (बोकारो)
देवघर नगर निगम
आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)
गिरिडीह नगर निगम
मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू)
20 नगर परिषदों में किसको चुनेगी जनता ?
झारखंड में वर्तमान समय में 20 नगर परिषद (Municipal Councils) हैं. इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए चुनाव हुए हैं.
गढ़वा नगर परिषद
विश्रामपुर नगर परिषद (पलामू)
चतरा नगर परिषद
खूटी नगर परिषद
गुमला नगर परिषद
सिमडेगा नगर परिषद
साहिबगंज नगर परिषद
पाकुड़ नगर परिषद
दुमका नगर परिषद
मिहिजाम नगर परिषद (जामताड़ा)
चिरकुंडा नगर परिषद (धनबाद)
फुसरो नगर परिषद (बोकारो)
रामगढ़ नगर परिषद
लोहरदगा नगर परिषद
झुमरी तिलैया नगर परिषद (कोडरमा)
मधुपुर नगर परिषद (देवघर)
गोड्डा नगर परिषद
चाईबासा नगर परिषद (पश्चिमी सिंहभूम)
चक्रधरपुर नगर परिषद (पश्चिमी सिंहभूम)
कपाली नगर परिषद (सरायकेला-खरसावां)
19 नगर पंचायतों में भी मतगणना शुरू
नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायतों की मैदानी जंग भी कम खास नहीं है, बता दें, राज्य में वर्तमान समय में कुल 19 नगर पंचायतें हैं. इन सभी नगर पंचायतों में भी बीते 23 फरवरी को चुनाव हुए थे. इन सभी क्षेत्रों में भी काउंटिंग शुरू हो गई है.
बासुकीनाथ नगर पंचायत
बुंडू नगर पंचायत
हुसैनाबाद नगर पंचायत
जामताड़ा नगर पंचायत
लातेहार नगर पंचायत
खूंटी नगर पंचायत
बरहरवा नगर पंचायत
छत्तरपुर नगर पंचायत
कोडरमा नगर पंचायत
मझिआंव नगर पंचायत
राजमहल नगर पंचायत
बड़की सरिया नगर पंचायत
महागामा नगर पंचायत
सरायकेला नगर पंचायत
नगर उंटारी नगर पंचायत
चाकुलिया नगर पंचायत
डोमचांच नगर पंचायत
धनवार नगर पंचायत
हरिहरगंज नगर पंचायत
मेदिनीनगर से विजयी प्रत्याशी
वार्ड 1 - मंजू देवी
वार्ड 2 - सुनील राम
वार्ड 3 - राहुल कुमार
वार्ड 4 - बिंदिया देवी
वार्ड 5 - नीरा देवी
वार्ड 6 - आशना पाण्डेय
वार्ड 7 - रीता शुक्ला
वार्ड 8 - पुष्पा देवी
वार्ड 9 - सोनू कुमार
वार्ड 10 - रौशन मेहता
वार्ड 11 - कविता देवी
वार्ड 12 - अनूप सिंह
वार्ड 13 - धीरेंद्र पांडेय
वार्ड 14 - संजू सिंह
वार्ड 15 - अमित कुमार सिंह (मिनी सिंह)
वार्ड 23 - मनोज सिंह
वार्ड 29 - नवीन गुप्ता (लाल बाबू )
जुगसलाई नगर पालिका महापौर
जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में प्रत्याशी नौशीन खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिंकू सिंह को 720 मतों से हरा कर अपनी जीत दर्ज कर ली. नौशीन खान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी हैं. जीत के उपरांत उन्होंने कहा कि ये जीत जुगसलाई वासियों की जीत है. उन्होंने कहा जाती धर्म और मजहब से ऊपर उठकर वे पुरे जुगसलाई के लिए कार्य करेंगी.
चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद में विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव (जेएमएम समर्थित) ने जीत दर्ज की. उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय सिंह गागराई को हराया.
चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रमेश खीरवाल को 504 मतों से हराया.
नगर परिषद गुमला चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा की हर्षिता टोप्पो को 3168 मत से पराजित कर दिया है.
दुमका
नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक चौरसिया ने करीब एक हजार मतों से जीत दर्ज कर ली है. विजयी प्रत्याशी दो बार वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं. वहीं बीजेपी समर्थित उम्मीदवार अमिता रक्षित हार गई. सीएम समर्थित अजय कुमार झा दूसरे नंबर पर रहे. अभिषेक ने कहा यह दुमका की प्रत्येक जनता की जीत है. मीडिया के सामने जीत के बाद रो पड़े अभिषेक चौरसिया, कहा- बहुत संघर्ष के बाद यह जीत हुई है.
फुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 से 28 तक के विजेताओं की सूची
वार्ड संख्या 1 - रेणु देवी
वार्ड संख्या 2 - राज
वार्ड संख्या 3 - सुरेश कुमार करमाली
वार्ड संख्या 4 - गंगा देवी
वार्ड संख्या 5 - कुमार विनायक
वार्ड संख्या 6 - राम चरण तुरी
वार्ड संख्या 7 - अनिल कुमार मौर्या
वार्ड संख्या 8- विनोद कुमार नोनिया
वार्ड संख्या 9 - सरयू कुमार चौहान
वार्ड संख्या 10 - अजय कुमार जायसवाल
वार्ड संख्या 11 - ज्योति देवी
वार्ड संख्या 12 - कल्पना देवी
वार्ड संख्या 13 - नीतू मिश्रा
वार्ड संख्या 14 - अर्चना सिंह
वार्ड संख्या 15 - रंजीत प्रसाद
वार्ड संख्या 16 - रश्मि सिंह
वार्ड संख्या 17 - रेखा देवी
वार्ड संख्या 18 - सूरज देवी
वार्ड संख्या 19 - उमेश कुमार
वार्ड संख्या 20 - विलासी देवी
वार्ड संख्या 21 - इंदु देवी
वार्ड संख्या 22 - अरविन्द कुमार
वार्ड संख्या 23 - रमेश कुमार
वार्ड संख्या 24 - मंजरी कुमारी
वार्ड संख्या 25 - अशोक कुमार
वार्ड संख्या 26 - रिया कुमारी
वार्ड संख्या 27 - गुड़िया देवी
वार्ड संख्या 28 - सरोजनी देवी








