Jehanabad News : बालू माफियाओं पर खेत से मिट्टी चोरी का आरोप, तटबंध कटने से बढ़ा खतरा
पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय बालू माफिया उनके खेत से लगातार मिट्टी की चोरी कर रहे हैं तथा नदी के तटबंध को भी काट रहे हैं, जिससे कटाव का खतरा बढ़ गया है.

Jehanabad News : जिले के जमुआमा गांव में अवैध खनन और मिट्टी चोरी की शिकायत को लेकर एक बुजुर्ग ने खनन विभाग एवं जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित का आरोप है कि क्षेत्र में सक्रिय बालू माफिया उनके खेत से लगातार मिट्टी की चोरी कर रहे हैं तथा नदी के तटबंध को भी काट रहे हैं, जिससे कटाव का खतरा बढ़ गया है और उनकी जमीन को भारी नुकसान पहुंच रहा है.
बुजुर्ग ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने खनन विभाग, अंचल कार्यालय तथा जिला प्रशासन को कई बार लिखित आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि तटबंध कटने से आसपास के किसानों की जमीन और फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.
पीड़ित ने खनन पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोगों के कारण वे काफी भयभीत और परेशान हैं. प्रशासन से उन्हें सुरक्षा और न्याय की उम्मीद है.
ग्रामीणों ने भी बुजुर्ग की शिकायत का समर्थन करते हुए अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बालू और मिट्टी के अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ तटबंध की मजबूती भी प्रभावित हो रही है. इससे भविष्य में बाढ़ और कटाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा तटबंध और किसानों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. वहीं पीड़ित बुजुर्ग ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की है.
(जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bharat Tiwari Encounter : धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, जल्द पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

"दोनों हाथों से राइफल चलाता हूं..." : मोतिहारी के युवक ने पुलिस को दी खुली चुनौती, वायरल वीडियो से हड़कंप







