गिरिडीह में जमुआ MLA मंजू कुमारी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को बताया मोदी सरकार का सशक्त पहल
बीजेपी विधायक मंजू कुमारी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पारित महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को ऐतिहासिक बताया.

Giridih News: गिरिडीह के परिसदन भवन में आज जमुआ से बीजेपी विधायक मंजू कुमारी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पारित महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को ऐतिहासिक बताया.
विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें जो सम्मान मिला है, वह सराहनीय है. न्होंने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी.
मंजू कुमारी ने पीसी में आगे कहा कि गिरिडीह के जमुआ से उन्हें विधायक चुना गया है, कोडरमा से महिला सांसद हैं और कई महिला मुखिया भी चुनी गई हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यह अधिनियम महिलाओं के लिए और भी अधिक अवसर प्रदान करेगा.
कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है. हालांकि, इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरा होना आवश्यक होगा विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास में उनकी भूमिका ओर मजबूत होगी.
प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित प्रदेश मंत्री शालिनी वैशाखियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऊषा देवी व उपाध्यक्ष विनीता कुमारी ने कहा कि गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









