सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस की गाड़ी पर भी हमला ; शांति समिति की बैठक से मामला हुआ शांत
जामताड़ा के कर्माटांड़ के थंडारडीह गांव में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद और पुलिस वाहन पर हमले का आरोप लगा। शांति समिति की बैठक के बाद स्थिति शांत हुई।

Jamtara: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार रात सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक आरोपी के घर पर हमला कर दिया। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल की तैनाती की और इलाके में निगरानी बढ़ा दी।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के आरोपी व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान पुलिस वाहन पर भी हमला किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में पर्याप्त संख्या में बल तैनात कर दिया।
थाना में बुलाई गई शांति समिति की बैठक
रविवार को कर्माटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर पूरे मामले पर बातचीत की गई। पुलिस और प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक में पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति और पुलिस की पहल से मामला शांत कराया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आधी रात को दो बाइकों पर 6 संदिग्ध, धनबाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कट्टा-गोली और चोरी की गाड़ी बरामद

कस्तूरबा विद्यालय में अचानक पहुंचे गिरिडीह DC, खाने की थाली से लेकर क्लासरूम तक की जांच







