बिहार के हाजीपुर में जढुआ ओपी के थाना प्रभारी ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला
हाजीपुर में जढुआ ओपी के थानाध्यक्ष ने खुद को अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

Hajipur (Bihar): बिहार के वैशाली जिले से सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज खबर सामने आई. जहां जढुआ ओपी के थाना प्रभारी ने खुद को गोली आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान कौशल कुमार के रुप में हुई है जो 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे. और वे मूल रुप से खगड़िया जिले के रहने वाले थे, घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें, यह पूरा मामला जिले के हाजीपुर स्थित जढुआ ओपी (आउट पोस्ट) इलाके का है.
15 दिन पहले ही बने थे थाना प्रभारी
जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार ने अपने किराए के मकान में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सिर पर गोली मारी. जो सिर के एक ओर से आर-पार निकल गई. इस दौरान कौशल की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, कौशल कुमार को पिछले 15 दिन पहले ही जढुआ ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया था इससे पूर्व वे विदुपुर थाना में तैनात थे.
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, एसडीपीओ सुबोध कुमार समेत कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. और मामले में जांच शुरू की. पुलिस ने कौशल कुमार के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.
महिला कॉन्टेबल से था अफेयर, पत्नी को छोड़ने का...
बताया यह भी जा रहा है कि कौशल का हाजीपुर में तैनात एक महिला कॉन्टेबल से अफेयर था और वह महिला कॉन्टेबल उसे पत्नी को छोड़ देने का दबाव बना रही थी इसी से तंग होकर उसने अपने आप को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






