JAC 10th Result 2026: JAC बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, 95 प्रतिशत स्टुडेंट पास, यहां से चेक कर सकते हैं परिणाम
गुरुवार 23 अप्रैल को 10वीं के विद्यार्थियों की सब्र सीमा आखिरकार समाप्त हो गई है. 4 लाख 22 हजार से अधिक स्टुडेंड इस बार की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे.

JAC 10th Result 2026:झारखंड बोर्ड के दसवीं कक्षा के 2026 के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं. छात्र-छात्राओं का सब्र खत्म हो चुका है. स्टुडेंट झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in और results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है. जहां से बच्चे अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं.
इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 4,24,001 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 4,02,178 छात्र सफल रहे और कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया.
अगर श्रेणी के अनुसार बात करें, तो 2,26,957 छात्र प्रथम श्रेणी में, 1,60,673 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 14,548 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. यह परिणाम राज्य में छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में डिक्की चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरिया पुलिस 2 शातिर अपराधी को दबोचा

Giridih: जमीन माफिया वन भूमि पर कर रहे कब्जे की तैयारी, अंचल अधिकारी ने LRDC को पत्र लिख की जमाबंदी रद्द करने की मांग







