IRCTC की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया क्या होंगे बड़े बदलाव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि IRCTC की नई वेबसाइट 30 दिनों के अंदर लॉन्च होगी। नए प्लेटफॉर्म में बेहतर डिजाइन, तेज स्पीड और यात्रियों के लिए आसान टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि IRCTC की नई और बेहतर वेबसाइट जल्द लॉन्च की जाएगी। यह वेबसाइट 15 जुलाई 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। नई वेबसाइट का उद्देश्य यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली परेशानियों से राहत देना और ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को तेज व आसान बनाना है
पुरानी साइट पर जो दिक्कतें आती थीं ,उनके बाद फैसला लिया गया
IRCTC की मौजूदा वेबसाइट के जरिए लंबे समय से कई यात्रियों ने अलग अलग प्रकार की परेशानियों की बात उठाई थी। खासकर जब भीड़भाड़ ज्यादा रहती है, तब टिकट बुकिंग के दौरान साइट अक्सर धीमी पड़ जाती है, कई तकनीकी अड़चनें भी दिखती हैं, और कैप्चा को लेकर भी उलझन की शिकायतें मिलती रहीं। छात्रों ने भी रेल मंत्री के पास इन मुद्दों को रखा था, जिसके बाद नई वेबसाइट तैयार कराने का कदम उठाया गया।
15 जुलाई तक लॉन्च का लक्ष्य
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई IRCTC वेबसाइट को 15 जुलाई तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पहले से कहीं ज्यादा तेज बनाया जाएगा, और यूजर फ्रेंडली तरीके से पेश किया जाएगा ताकि टिकट बुकिंग करते वक्त यात्रियों को कम परेशानी झेलनी पड़े।
नई वेबसाइट में बदलाव क्या होंगे
नई वेबसाइट में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें टिकट बुकिंग की बेहतर स्पीड, आसान नेविगेशन, सीट चुनने की सुविधा और ज्यादा ट्रैफिक के दौरान बेहतर काम करने की क्षमता शामिल होगी। इसका मकसद खासतौर पर त्योहारों और तत्काल टिकट बुकिंग के समय आने वाली समस्याओं को कम करना है।
यात्रियों को बेहतर डिजिटल माहौल मिलेगा
IRCTC दरअसल भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म माना जाता है। रोजाना लाखों यात्री इसका इस्तेमाल करते हैं, इसलिए नई वेबसाइट के जरिए रेलवे यह चाहती है कि लोगों को ज्यादा भरोसेमंद और सरल डिजिटल सेवा मिल सके।
लॉन्च के बाद उम्मीद है कि बुकिंग प्रक्रिया पहले की तुलना में और आसान हो जाएगी और तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अब गर्मी में Ranchi Police रहेगी Cool... सभी पुलिस कर्मियों को मिलेगी कूलिंग जैकेट, ट्रायल शुरू

Bokaro में 10वीं के छात्र के अपहरण का प्रयास, पिता ने थाना पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत







