बाहुबली अनंत सिंह के गांव में होगा अंतर्राष्ट्रीय महादंगल का आयोजन, ईरान समेत 3 देश के पहलवान लेंगे हिस्सा
बिहार केसरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर नदावां गांव में विराट कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक महादंगल का आयोजन किया जा रहा है, 3 अप्रैल को होने वाले इस महादंगल में भारत, ईरान समेत तीन देश के पहलवान भाग लेंगे.

Mokama (Bihar): मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में अंतर्राष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही नदावां गांव में कई दशकों बाद एक बार फिर पारंपरिक खेल की रौनक लौटी है. 
बता दें, बिहार केसरी विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर नदावां गांव में विराट कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय ऐतिहासिक महादंगल का आयोजन किया जा रहा है, 3 अप्रैल को होने वाले इस महादंगल में भारत, ईरान समेत तीन देश के पहलवान भाग लेंगे. बता दें, जेल से जमानत पर छूटने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी आयोजन स्थल का जायजा लिया था.
महादंगल को लेकर लगभग 10 बीघा जमीन को बराबर करवाया जा रहा है आयोजन को लेकर लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है. समतल भूमि से लगभग पांच फीट उंचा अखाड़ा बनवाया गया है वहीं आयोजन को लेकर लगभग दस दिन पहले से तैयारी की जा रही है.
एनएच-30ए से नदावां गांव तक जाने वाली सड़क के दोनों किनारे लगे पोल और पेड़ पर सजावट की गई है और सड़क की मरम्मत करवाई गई है. आयोजन को लेकर पूरे इलाके में पोस्टर लगाया गया है. कार्यक्रम के आयोजक अरविंद सिंह पहलवान पूरी तैयारी में जुटे है, लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना को लेकर पानी की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा समेत कई बिन्दुओं पर बारीकी से तैयारी की जा रही है.
रिपोर्ट- रवि कुमार शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में मजह 15 हजार के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






