Godda के मेहरमा में अवैध हथियार बरामद, घर से दो देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की, जिससे गोड्डा के सिंघाड़ी गांव से एक शख्स के घर से दो देसी कट्टा बरामद किया गया. आरोपी इन हथियारों की बदौलत किन आपराधिक मनसूबे को अंजाम देना चाहता था, पुलिस इसी जवाब की तलाश में है.

Jharkhand (Godda): जिले के मेहरमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक के घर से दो अवैध देसी कट्टा बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, सिंघाड़ी गांव निवासी निरंजन मंडल के घर में अवैध हथियार छिपाकर रखने की सूचना मिली थी. इसके बाद मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से दो देसी कट्टा बरामद हुए, जिसके बाद आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया.
घर से एक साथ दो देसी कट्टा मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. क्या आरोपी इन हथियारों के दम पर गांव में अपना दबदबा बनाना चाहता था? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
पुलिस अब इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट: प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






