अवैध संबंध के आरोप में पति ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई की, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह में एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए मां और बहन के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की. और उसे मरा समझकर घर से बाहर छोड़ दिया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में अवैध संबंध के आरोप में पति और ससुरालवालों ने महिला की जमकर पिटाई की. और उसे मरा हुआ समझकर घर से बाहर छोड़ दिया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां महिाल का इलाज चल रहा है.
घटना गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के महेशपुर गांव की बताई जा रही है. महिला का मायके डुमरी थाना इलाके के जीतकुंडी गांव है बताया जा रहा है कि देर रात पति आनेश्वर मंडल ने अपनी मां अकाली देवी, बहन कलावती देवी के साथ मिलकर पत्नी के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिला पर किसी अन्य आदमी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया. घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हैं.
वहीं, पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी उसके तीन बच्चों के सामने उसके साथ मारपीट किया गया है. उन्होंने अवैध संबंध के आरोपों को बताते हुए कहा कि उसका किसी गैर मर्द के साथ कोई संबंध नहीं है. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस तीनों आरोपियों को दबोचने के प्रयास में छापेमारी कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मारवाड़ी कॉलेज के NCC कैडेटों ने निकाली तंबाकू निषेध जागरूकता रैली, संगोष्ठी में नशामुक्ति का दिया संदेश

बेरमो में कोयला माफियाओं का आतंक: गर्भवती महिला को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों को जयराम का मिला साथ







