राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तंदुरुस्त भारत साइकिल रैली का आयोजन, डीसी-एसपी ने दिखाई हरी झंडी
रविवार को गिरिडीह में तंदुरुस्त भारत साइकिलिंग का आयोजन किया गया. इसका आयोजन लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया. जिसमें युवाओं को प्रत्येक मतदान में हिस्सा लेने के लिए संकल्पित भी कराया गया.

Jharkhand (Giridih): राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर रविवार को 'मेरा भारत मेरा वोट' थीम पर तंदुरुस्त भारत साइकिलिंग का आयोजन किया गया. झंडा मैदान से डीसी रामनिवास यादव ने हरी झंडी दिखाई. जबकि युवाओं को मतदान में हिस्सा लेने का संकल्प भी दिलाया गया. डीसी के साथ एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एडिशनल कलेक्टर विजय सिंह बिरुआ और जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समंदानी समेत कई पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए.
झंडा मैदान से निकल कर तंदुरुस्त भारत साइकिल रैली इस दौरान शहर के कई हिस्सों से गुजरते हुए पपरवाटांड समाहरणालय पहुंच कर समाप्त हुआ. डीसी ने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण वोटरों के जागरूकता से होता है. ऐसे में युवाओं को मतदान में उत्साह के साथ शामिल होने की जरूरत है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







