Gumla: दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला.. 9 दोषियों को 20-20 साल की सजा
उसी दौरान 10 आरोपितों ने उसके भाई को मारपीट कर भगा दिया. जिसके बाद 10 आरोपितों ने दोनो चचेरी बहनों के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था.

Gumla, Jharkhand: एडीजे चार संजीव भाटिया की अदालत ने गुरदरी थाना क्षेत्र के दो चचेरी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के 9 आरोपितों को 20-20 साल की सजा व एक-एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है.
जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है. आरोपितों में समीन असुर, सन्नी देवल भगत, धर्मचंद भगत, सतीश भगत, सोमेश्वर भगत, अर्जुन उरांव, संजय उरांव, महेश उरांव, प्रेम चंद भगत शामिल है.
वहीं इस घटना में एक और अभियुक्त शामिल था जो पूर्व में फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है. इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से एपीपी सुधीर टोप्पो ने पैरवी की थी.
घटना 15 अक्टूबर 2021 की है. उसी दिन गांव में दशहरे का मेला था. जहां मेले से अपने भाई के साथ दो नाबालिग आदिवासी चचेरी बहनें घर लौट रही थीं.
उसी दौरान 10 आरोपितों ने उसके भाई को मारपीट कर भगा दिया. जिसके बाद सब ने दोनों चचेरी बहनों के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया. वहीं घटना के समय उसका भाई दौड़कर गांव गया और ग्रामीणों को बुलाया, तब तक आरोपित दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे. इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पांच साल बाद अब जाकर सजा मुकर्रर की गई है.
(गुमला से दीपक भास्कर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: 72 घंटे में चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार

झारखंड क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: शुरू होने जा रहा है JPL, उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिलेगा बेहतरीन मंच







