Bihar Assembly Election Update :
चुनावी दांवपेंचों के अखाड़े, 2025 के बिहार चुनाव, में तेजप्रताप ने अपनी दादी की फोटो संग लिए नामांकन दाखिल किया है. तेजप्रताप यादव आगामी बिहार चुनाव में महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
जब तेजप्रताप नामांकन का पर्चा भरने आए, तो उनके पाथों में उनकी दादी की तस्वीर थी. उनका कहना है कि जिनके (दादी) आशीर्वाद से उनके पिता लालू यादव ने चुनावी रणक्षेत्र में कई सफलताएं हासिल की. उनके ही आशीर्वाद से आगामी चुनाव में उन्हें भी सफलता हाथ लगेगी.
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महुआ को जिला घोषित कराने और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पुरजोर कार्य करेंगे. साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलने की बात कही.









