मोतिहारी में खालसा सृजना दिवस पर भव्य आयोजन, 327वें वैशाखी गुरुपर्व को लेकर तैयारियां पूरी
मोतिहारी जिले में आज खालसा पंथ के स्थापना दिवस के साथ 327वें बैशाखी गुरुपर्व पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका श्रद्धालुएं ने बड़े ही धूमधाम और भक्ति पूर्वक मनाया.

Motihari (Bihar): पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में खालसा पंथ के स्थापना दिवस और 327वें वैशाखी गुरुपर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, गांधी नगर, गुरुद्वारा में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया.
यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांत इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे श्री सहज पाठ साहिब जी की समाप्ति के साथ की गई इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजूरी रागी जत्था एवं भाई ज्ञान सिंह द्वारा संगत को गुरुबाणी का रसपान कराया गया. इस दौरान गुरु के उपदेशों और खालसा पंथ की महत्ता पर प्रकाश डाला गया. इसके बाद दोपहर 2 बजे से गुरु का लंगर (सामूहिक प्रसाद) सभी श्रद्धालुओं के लिए आयोजित किया गया.
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह छाबड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि खालसा सृजना दिवस सिख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो त्याग, साहस और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे थे पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और संगत के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है धार्मिक और सामाजिक पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शेखपुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूणिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ने की धमकी







