MP: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्कर्म ! अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार
एमपी के मंदसौर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक दरिंदा ने एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर फिर से संबंध बनाने का दबाव बनाया.

Mandsaur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्य प्रदेश के मंदसौर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. यह पूरा मामला शहर कोतवाली थाना इलाके का है. जहां एक विशेष समुदाय के दरिंदे ने एक युवती को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया. बाद में उसने अश्लील वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर फिर से उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की. वहीं, जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसपर चाकू से हमला किया.
ब्लैकमेल कर दोबारा संबंध बनाने का बना रहा था दबाव
इस पूरे मामले में पीड़ित युवती ने शहर कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम जुनैद है. पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवक ने उसे (युवती) को पान मसाले में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया. जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर फिर से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था.
पुलिस के मुताबिक, युवती की 4 साल पहले जुनैद नामक युवक से पहचान हुई थी. जिसके बाद उससे बातचीत करने लगी थी. इस बीच एक दिन मौका देखकर जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया और उसके साथ जबरदस्ती की. युवती ने आरोपों के अनुसार, बेहोशी की हालत में जुनैद ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया. इसके बाद युवती ने जुनैद से बातें करना बंद कर दी.
आखिरी बार मिलने की बात कहकर रखी शर्त
लेकिन इस बीच बीते 18 अप्रैल 2026 की रात जुनैद ने युवती का मोबाइल नंबर कहीं से जुटाया और उसे वहीं आपत्तिजनक वीडियो भेज दी. जिसे देखकर युवती घबरा गई. युवती ने जुनैद से वीडियो डिलिट करने का आग्रह किया लेकिन जुनैद ने आखिरी बार उससे मिलने की शर्त रखी. इसपर युवती फोटो और वीडियो डिलीट करवाने के चक्कर में उससे मिलने को मान गई. और 20 अप्रैल को वह रानी यश बालाजी के पास उससे मिलने पहुंची.
विरोध करने पर चाकू से किया हमला
इस दौरान पहले से वहां मौजूद जुनैद ने युवती के पास में ही अपने दोस्त के कमरे पर खींचकर लिया और उसके साथ फिर से अश्लील हरकत करते हुए जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया. जिसका युवती ने विरोध किया. इसपर युवक ने उसके हाथ पर चाकू से हमला किया. जिससे वह घायल हो गई लेकिन हिम्मत दिखाकर उसने कमरे का दरवाजा खोला और वहां से खुद को बचाकर भाग निकली.
बाद में युवती ने थाने पहुंचकर पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मंदसौर एसपी के अनुसार, मामले में पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में पत्थर खदान को लेकर विवाद, गुस्से में भतीजा ने चाचा की चाकू गोदकर की हत्या

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेम जाल में फंसी नाबालिग का सुरक्षित रेस्क्यू







