गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने किया दस किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ चार अपराधियों को भी दबोचा है. गिरफ्तार चारों अपराधियों में पचम्बा थाना इलाके के अलकापुरी के कृष्णा नगर के निवासी हैं.

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ चार अपराधियों को भी दबोचा है. गिरफ्तार चारों अपराधियों में पचम्बा थाना इलाके के अलकापुरी के कृष्णा नगर निवासी शिव शंकर साहू, हरि शंकर राम, जिले के जमुआ थाना इलाके के पेटहंडी गांव निवासी महेंद्र यादव और चित्रडीह निवासी कमलेश सिंह शामिल हैं.
दरअसल, गुप्त सूचना पर एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश के बाद डीएसपी कौसर अली, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पचम्बा थाना इलाके के माथडीह गांव से शिव शंकर साहू और हरि शंकर राम को दबोचा गया. दोनों के पास से पांच किलो गांजा बरामद हुआ. इस दौरान दोनों ने पूछताछ के दौरान जमुआ के पेटहंडी निवासी महेंद्र यादव और चित्रडीह निवासी कमलेश सिंह का नाम कबूला.
जब पचम्बा थाना पुलिस ने दोनों अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की, तो इनके पास भी पांच किलो गांजा बरामद हुआ. अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है. इन चारों को गांजा की आपूर्ति कहां से होती थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Exclusive: सरकारी संवेदनहीनता का ढेर, Corona काल की PPE किट और सैनिटरी पैड्स कबाड़ में मिली

पूर्वी चंपारण में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का एक्शन तेज, आयुष डॉक्टरों का विरोध







