Giridih: शादी से मोबाइल चोरी करने वाला युवक धराया, पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले
गिरिडीह में शादी समारोह में मोबाइल चोरी करके भागे युवक को दबोचा, पिटाई के बाद किया नगर थाना पुलिस के हवाले

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): गिरिडीह नगर थाना इलाका और शहर के बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर में स्थानीय लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. आरोपी की पहचन मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोईमारा, उदनाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है.
मामले को लेकर उड़नाबाद के ही रहने वाले रोहित वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात एक शादी समारोह में मंटू वर्मा भी शामिल हुआ था. इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से 3 मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गया. शुक्रवार दोपहर जब आरोपी मंटू वर्मा बरगंडा शिवम हॉस्पिटल के पास दिखा तो रोहित और अन्य लोगों ने उसे पहचान लिया. मोबाइल चोर कहकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ थाना ले गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और चोरी गए मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के पचम्बा थाना पुलिस ने किया दस किलो गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

Exclusive: सरकारी संवेदनहीनता का ढेर, Corona काल की PPE किट और सैनिटरी पैड्स कबाड़ में मिली







