Giridih: नन्हे बच्चों ने बिखेरा ज्ञान का जलवा, सलूजा गोल्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल मिलीमीटर कैंपस में प्राइमरी क्लास के छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के सलूजा गोल्ड शिक्षण संस्थान ग्रुप द्वारा मंगलवार को एक नयी पहल की गई. ग्रुप के सलूजा गोल्ड मिलीमीटर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगता में प्री नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
पचम्बा में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल मिलीमीटर कैंपस में इस प्रतियोगता का आयोजन हुआ. बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ खेल को विकसित करने के मकसद से हुए इस प्रतियोगता में नेचर से जुड़े विषय का चयन किया गया. जिसमें रंगो के साथ फ्रूट और जानवरों की कविता से जुड़े सवाल के फॉर्मेट दिए गए.
इस दौरान प्रतियोगता में इन नन्हे प्रतिभागियों का उत्साह भी देखते बना और नन्हे प्रतिभागियों ने अपने कौशल का परिचय दिया. जबकि प्रतियोगता में फर्स्ट सेकेंड और थर्ड स्थान पर चयनित प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधन ने सम्मानित किया.
प्रतियोगता में सफल प्रतिभागियों को ग्रुप की निदेशक रमनप्रीत कौर, प्रिंसिपल ममता शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया. निदेशक रमनप्रीत कौर ने सलूजा गोल्ड शिक्षण संस्थान ग्रुप के प्रतियोगता को नन्हे बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया. कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित तौर पर प्राइमरी क्लास के छात्रों का उत्साह बढ़ाते हैं.
Report By - Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व







