गिरिडीह: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, एक गिरफ्तार
गिरिडीह में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले में एक आरोपी को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह महिला थाना में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि दुष्कर्म का मुख्य आरोपी असगर अब भी फरार है.
महिला थाना पुलिस दूसरे आरोपी असगर को दबोचने में जुटी हुई है. लेकिन असगर फिलहाल फरार है. बता दें, दुष्कर्म का यह मामला नगर थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों आरोपी पीड़ित को बहला फुसलाकर अली के घर के गए. जहां असगर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. और कथित रुप से अली ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है.
परिजनों को घटना की जानकारी पीड़िता को हो रहे अंदरूनी दर्द से हुआ. जब पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन हरकत में आए, और अली और असगर के खिलाफ थाना पहुंचकर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा विशेष सत्र बुलाने की रखी मांग, सीएम को पत्र भेज कर करेंगे आग्रह

बेगुसराय में बार बालाओं के साथ सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में Video वायरल







