घाटशिला उपचुनाव : पहले दिन शून्य रहा नामांकन, अक्टूबर 21 है आखिरी तारीख
नामांकन दाखिले के पहले दिन एक भी पर्चा नहीं भरा गया. नामांकन दाखिल 21 अक्टूबर तक किया जा सकता है. 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को होनी है मतगणना.

घाटशिला उपचुनाव UPDATE : भारतीय चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को घाटशिला उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया का भी आरंभ हो चुका है. लेकिन सोमवार शाम तक की जानकारी के अनुसार पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए.
बता दें कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तक निर्धारित है. इसके अगले दिन दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं नामांकन वापस लेने की तारीख 24 अक्टूबर तक निश्चित है.
13 अकटूबर को जारी अधिसूचना का अनुसार घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान आगामी 11 नवंबर को होना है. मतदान के दिन जनता सुबह 5 से शाम 7 बजे तक अपना मतदान कर सकती है. मतगणना के लिए 14 नवंबर की तारीख तय की गई है. जिसके बाद घाटशिला के नये विधायक के चेहरे का पता लग सकेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







