दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह पहुंची गांडेय विधायक कल्पना सोरेन
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज गिरिडीह पहुंची. उनके गिरिडीह पहुंचने पर डीसी, एसपी सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

Giridih News (रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू): गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज गिरिडीह पहुंची. विधायक कल्पना रांची से सड़क मार्ग के जरिए गिरिडीह स्थित सर्किट हाउस पहुंची. जहां आईजी सुनील भास्कर, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह और जेएमएम नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहें. 
बता दें, बुधवार शाम गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दासडीह गांव में बने इको पार्क का उद्घाटन करेंगी. जबकि कई और योजनाओं की शुरुआत आज होना है. वहीं, गुरुवार को गिरिडीह के सदर प्रखंड के जारीडीह मौजा 36 एकड़ सरकारी जमीन पर प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का आधारशिला रखेंगी, करीब 192 करोड़ के लागत से बनने वाले प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन संयुक्त रुप से करेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

Ranchi में Best Friend के बर्थडे पार्टी के पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपी को दबोचा







