गांधी मैदान में जिला प्रशासन और SBI के बीच मैत्री मैच, जिला प्रशासन की टीम रही विजेता
गांधी मैदान में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. SBI के महाप्रबंधक विजय कुमार सामल ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ आयोजित यह मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम बेहद सकारात्मक रहा.

Motihari, Bihar: मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार की सुबह पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक विजय कुमार सामल ने संयुक्त रूप से किया.

मैत्रीपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें जिला प्रशासन की टीम विजेता रही. आयोजन का उद्देश्य जिला प्रशासन और बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था.
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि जिला प्रशासन और स्टेट बैंक के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए इस फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी संवाद और समन्वय मजबूत होता है, जिसका लाभ आम नागरिकों को भी मिलता है.
वहीं SBI के महाप्रबंधक विजय कुमार सामल ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ आयोजित यह मैत्रीपूर्ण कार्यक्रम बेहद सकारात्मक रहा. उन्होंने कहा कि प्रशासन और बैंक के बीच बेहतर समन्वय से जिले के लोगों को और अधिक प्रभावी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.
मैच के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक कर्मियों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही. आयोजन ने खेल भावना के साथ-साथ संस्थागत सहयोग और समन्वय का भी संदेश दिया.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार पुलिस कर सकती है खान सर को गिरफ्तार: आर्म्स एक्ट और अटेंप्ट टू मर्डर के तहत FIR दर्ज

वैशाली में अनोखी प्रेम कहानी: मौसी बनी भतीजे की दुल्हन, पिता का साढ़ू बन बैठा बेटा







