राजगीर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मलमास मेले के आखिरी शाही स्नान में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
17 मई से 15 जून तक चल रहे मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान के साथ राजगीर में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिल रहा है.

Nalanda, Bihar: नालंदा जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में आयोजित मलमास मेले के तहत रविवार को तीसरा एवं अंतिम शाही स्नान संपन्न हो रहा है. शाही स्नान को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं, साधु-संतों और नागा बाबाओं की भारी भीड़ विभिन्न पवित्र जलधाराओं और कुंडों पर उमड़ पड़ी.
श्रद्धालु सरस्वती नदी, ब्रह्मकुंड, सतधारा तथा बैतरणी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. शाही स्नान के दौरान हर-हर महादेव और धार्मिक जयघोषों से पूरा राजगीर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. साधु-संतों और नागा बाबाओं ने भी विधि-विधान के साथ पवित्र स्नान किया.
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. विभिन्न घाटों और प्रमुख स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस की निगरानी में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं का स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है.
17 मई से 15 जून तक चल रहे मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान के साथ राजगीर में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का भव्य संगम देखने को मिल रहा है. यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
(राजगीर से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

घर को बना रखा था शराब का गोदाम ! ALTF की ताबड़तोड़ छापेमारी में खुला राज, किंगफिशर बियर समेत शराब की बड़ी खेप जब्त

48 घंटे में सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: हॉस्टल से लापता तीन छात्र खगड़िया से सकुशल बरामद







