सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त
सरायकेला में बीजेपी नेता सपन कुमार दास के घर में हुए फायरिंग मामले में आदित्यपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में संलिप्त 3 अपराधियों को दबोचा है और उनके पास से हथियार भी जब्त किया है.

SARAIKELA (Jharkhand): सरायकेला में बीजेपी नेता सपन कुमार दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. बता दें, मामले में संलिप्त 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन अपराधियों को पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन और 4 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी (JH05CZ-8357) बरामद की है. 
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा, राजू कुम्हा उर्फ राजू टाकला और प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी के रुप में की गई है. बता दें, जिले के आदित्यपुर थाना इलाके स्थित सालडीह बस्ती में इन अपराधियों ने बीते मंगलवार यानी 7 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:55 बजे सपन कुमार दास के घर पर फायरिंग की थी. अपराधियो ने उनके घर के खिड़की को निशाना बनाते हुए तीन राउड फायरिंग की थी.
अपराधियों द्वारा फायरिंग की यह वारदात सपन दास के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी जिसमें अपराधी पिस्टल लहराते और उनके घर की तरफ फायरिंग करते हुए नजर आया था. इतना ही नहीं उनके घर पर गोली चलाने के बाद अपराधी गाली-गलौच करते हुए वहां से भाग निकले थे.

इधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एसडीपीओ समीर कुमार सबैया के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई के लिए जांच टीम का गठन किया गया. जिसके बाद टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की. और फायरिंग की वारदात में संलिप्त तीनों अपराधी को हथियार के साथ धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी पिछले 3 अप्रैल को भी सालडीह बस्ती में हुए पथराव और हथियार लहराने की घटना में शामिल थे.
छापेमारी दल में शामिल थे ये सदस्य
बता दें, इस मामले की सफल छापेमारी में थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, पु.अ.नि. सुनील कुमार सिंह, विनोद टुडू, राज कुमार सिंह और सतीश कुमार वर्णवाल के साथ आदित्यपुर थाने का सशस्त्र बल शामिल हुए थे. और मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की जांच टीम ने मामले का खुलासा करते हुए हथियार के साथ तीनों अपराधी को गिरफ्तार किया.
रिपोर्ट- चंद्र शेखर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हिरासत में मौत मामला: मेडिकल रिपोर्ट में विरोधाभास, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा मूल रिकॉर्ड

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी







