भागलपुर में एनटीपीसी की CISF की ओर से अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन
कहलगांव एनटीपीसी की केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा संयंत्र परिसर स्थित फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

Bhagalpur / Bihar (रिपोर्ट- अतीश दीपंकर): भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी की केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा द्वारा संयंत्र परिसर स्थित फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बतौर अतिथि के रुप में कहलगांव एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख महाप्रबन्धक रवीन्द्र पटेल सहित कमांडेंट नन्दन के औसुब, मनोरंजन परिदा महाप्रबंधक (सचांलन), श्रीनाध मारिसेटी महाप्रबन्धक (मेंटिनेन्स), एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल की सीएमओ सुष्मिता सिंह, मनीष कुमार सहायक कमाण्डेन्ट अग्नि, गौरेलाल शुक्ला सहायक कमाण्डेन्ट प्रशा. सहित सीआईएसएफ के अधिकारी एवं एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें.
अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर सहायक कमाडेंट मनीष कुमार ने उपस्थित सभी अतिथिगण, अधिकारियों एवं सज्जनों को अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का स्वागत किया. मौके पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर एचएसटीपीपी कमाडेंट औसुब ने अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चत करते हुए समाज और राष्ट्र के हित में अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाया गया. वहीं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जीएम पटेल, कमांडेट औसुब ने मौके पर अग्नि सुरक्षा बुकलेट का विमोचन किया.
जीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि, विगत वर्ष से अभी तक संयंत्र में कोई भी बड़ी अग्नि दुर्घटना घटित नहीं हुई है. उन्होंने अग्नि दुर्घटनाओं के बारे में सभी को सुरक्षा के उपायों का पालन करने एवं सभी कर्मचारी, मजदूर बन्धुओं को अधिक से अधिक अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करने को कहा. उन्होंन कहा कि, संयंत्र, समाज एवं आर्थिक नुकसान को शून्य करने का हमारा लक्ष्य है. यह सभी के सहयोग से प्राप्त किया जा सकता है.
मौके पर सीआईएसएफ (अग्निशमन शाखा) के बल के सदस्यों को उत्कृष्ट सेवा के लिए हार्दिक प्रशंसा की गई. निरीक्षक अग्नि जूलियस ईश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसकी जानकारी कहलगांव एनटीपीस के पीआरओ सह प्रबंधक नैगम संचार, कॉरपोरेट कॉम्वीनेशन चेव्वाकुला श्रीकांत ने दी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

चंपारण के दो सपूतों ने बढ़ाया जिले का मान, अलग-अलग क्षेत्रों में रच रहे सफलता की मिसाल







