बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान गोलीबारी में घायल किसान उपेन्द्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बीते 6 अप्रैल 2026 को गोलीबारी और मारपीट हुई थी. जिसमें रसलपुर गांव के रहने वाले किसान उपेंद्र चौधरी गोली लगने से घायल हो गए थे. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. किसान की मौत के बार परिजनों में कोहराम मच गया है.

Begusarai (Bihar): बेगूसराय में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुए जमकर गोलीबारी और मारपीट हुई थी. जिसमें घायल एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, एक निजी अस्पताल में किसान को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था वहीं, मारपीट की इस घटना में घायल अन्य व्यक्ति का अब भी इलाज चल रहा है. जबकि मृतक के शव का पटना में पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद उसके शव को गांव लाया गया.
आपको बता दें, जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर जोकिया बहियार में बीते 6 अप्रैल 2026 को गोलीबारी और मारपीट हुई थी. इस गोलीबारी में रसलपुर गांव के रहने वाले किसान उपेंद्र चौधरी गोली लगने से घायल हो गए थे. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. किसान की मौत के बार परिजनों में कोहराम मच गया है. किसान के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है.
दो पक्षों में लंबे समय से चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है. जिसमें लोअर कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उपेंद्र चौधरी के पक्ष में फैसला दिया था. कोर्ट के फैसले के बाद उपेंद्र चौधरी ने उस जमीन में गेहूं लगाया था, लेकिन 5 अप्रैल को दूसरे पक्ष के लोग गेहूं काटने लगे.
गोलीबारी में उपेंद्र के पैर में लगी थी गोली
जानकारी होने पर 6 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उपेंद्र चौधरी अपने पुत्र निर्मल चौधरी सहित अन्य परिजनों के साथ दौनी के लिए थ्रेसर लेकर पहुंचे थे. वहां पहले से ही आरोपी पक्ष के लोग उनके खेत में थ्रेसर लगाकर गेहूं की दौनी कर रहे थे. जब उपेंद्र चौधरी ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चलाई और मारपीट की. इस घटना में उपेंद्र चौधरी के पैर में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
इसके बाद आरोपियों ने लाठी, डंडा, रॉड और खंती से हमला कर दिया, जिसमें तीन अन्य लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा. जहां से उपेंद्र चौधरी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया था. पटना में इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई. स्थिति बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
परिजनों ने गांव के ही सोनू चौधरी, विजय चौधरी सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल सभी आरोपी फरार है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि निर्मल चौधरी के आवेदन पर थाना कांड संख्या- 90/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल गांव की स्थिति सामान्य है.
रिपोर्ट- बबलू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा की चपेट में आया चौकीदार, इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोतिहारी में निगरानी विभाग का शिकंजा, 14 हजार घूस लेते ‘प्राइवेट मुंशी’ गिरफ्तार







