वर्ल्ड कप में EGYPT का स्वर्णिम दिन, 92 साल बाद मिली पहली जीत
92 साल का इंतजार खत्म, वर्ल्ड कप में इजिप्ट ने दर्ज की पहली जीत.

वैंकूवर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मुकाबले में इजिप्ट ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर इतिहास रच दिया। 1934 में पहली बार विश्व कप खेलने वाली मिस्र की टीम ने 92 साल के लंबे इंतजार के बाद टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ग्रुप-जी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
मुकाबले की शुरुआत न्यूजीलैंड के पक्ष में रही। 15वें मिनट में डिफेंडर फिन सुरमैन ने कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक न्यूजीलैंड 1-0 से आगे रहा और इजिप्ट पर दबाव बना हुआ था।
हालांकि, दूसरे हाफ में मिस्र की टीम बदले हुए अंदाज में मैदान पर उतरी। 58वें मिनट में मुस्तफा जिको ने बराबरी का गोल दागकर टीम की वापसी की शुरुआत की। इसके बाद स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने 67वें मिनट में गोल कर इजिप्ट को 2-1 की बढ़त दिला दी। मैच के 82वें मिनट में सब्स्टीट्यूट महमूद ट्रेजेगुएट ने हेडर से तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।
बेल्जियम के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली इजिप्ट अब दो मुकाबलों में चार अंक के साथ ग्रुप-जी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम का अगला मुकाबला ईरान से होगा, जहां जीत या ड्रॉ उसे नॉकआउट दौर के और करीब पहुंचा सकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









