NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! मोतिहारी में पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
देश में नीट परीक्षा में पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में मोतिहारी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन और पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Motihari, Bihar : देश में नीट परीक्षा में पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में मोतिहारी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन और पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने किया.
मोतिहारी के कचहरी चौक पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई.
कांग्रेस नेता गप्पू राय ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है.
धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण राय ने कहा कि देश के युवा आज बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्था से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का विश्वास टूट रहा है और उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है.
धरना-प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Re-NEET को लेकर मोतिहारी प्रशासन अलर्ट, SDM-SDPO ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बिहार को रेल की बड़ी सौगात! अश्विनी वैष्णव ने 2 नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें को दिखाईं हरी झंडी







