एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने संभाला पदभार
कहलगांव एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने पदभार ग्रहण किया.

Bhagalpur/Bihar (Report By- Atish Dipankar): भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. कृष्णकांत चौधरी ने पदभार ग्रहण किया.
डॉ. चौधरी एमबीबीएस पीएमसीएच पटना से तथा एम.डी, पी.एम.सी.एच पटना से शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में पढ़ाई की.
वे एनटीपीसी के कोल्डमप परियोजना हिमाचल प्रदेश में 25 अगस्त 2007 को अपना प्रथम योगदान किया. लगातार 9 वर्षों तक उन्होंने कोलडमप में कार्य किया. इसके बाद उनका स्थानांतरण एनटीपीसी कोरबा में हुआ, वहां भी उन्हें 9 वर्षों का अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया.
इनका स्थानांतरण पदोन्नति के उपरांत अपर महापंबंधक (चिकित्सा) के पद पर कहलगांव परियोजना में 2 जून 2025 को हुआ और वे यंहा अपना योगदान दिया.
डा. सुष्मिता सिंह के सेवानिवृत्ति के उपरांत आज डॉ. चौधरी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर जीवन ज्योति अस्पताल एनटीपीसी कहलगांव में अपना पदभार संभाला.
डॉ. चौधरी प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ हैं इन्होंने एनटीपीसी के कोलडमप परियोजना तथा कोरबा परियोजना में आनेको कृतिमान स्थापित कर एनटीपीसी का नाम रोशन किया है.
जीवन ज्योति अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने अपने नए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया. इसमें प्रमुख रूप से डॉ. तिर्की , डॉ अमित पाल, डा. बबीता चौरसिया, डॉ. विकास कुमार और चिकित्सा विभाग के उप अधिकारी सुरेश कुमार सहित कई लोग स्वागत समारोह में मौजूद रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बेगुसराय में बार बालाओं के साथ सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में Video वायरल

सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर







