गिरिडीह में पत्थर खदान को लेकर विवाद, गुस्से में भतीजा ने चाचा की चाकू गोदकर की हत्या
गिरिडीह जिले के धनवार में पत्थर खदान का मामला इतना बढ़ गया, कि एक युवक ने अपने चाचा को चाकू गोदकर बेरहमी से मार डाला.

Giridih/Jharkhand (Report By - Manoj): गिरिडीह में पत्थर खदान विवाद को लेकर देर रात चाचा भतीजा में विवाद इतना बढ़ा कि भतीजा जियाउल अंसारी ने 55 वर्षीय चाचा रफीक अंसारी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. देर रात हुए रफीक हत्याकांड के दूसरे दिन अहले सुबह सूचना मिलने पर धनवार थाना पुलिस सक्रिय हुई.
धनवार थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव में हुए घटना को लेकर पुलिस रफीक हत्याकांड के आरोपियों को दबोचने में जुट गई है. हालांकि हत्याकांड के आरोपी जियाउल अंसारी और अयूब अंसारी व उसका बेटा फरार बताया जा रहा है. रफीक की हत्या के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया.
इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार धनवार में पत्थर खदान को लेकर मृतक रफीक अंसारी का विवाद आरोपी जियाउल अंसारी और अयूब के बेटे के साथ होने की चर्चा है. इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात गांव के सुफेद अंसारी के बुलाने पर मृतक रफीक उसके घर पहुंचा. जहां खदान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि जियाउल और अयूब ने चाकू से गोदकर रफीक की हत्या कर दी.
हत्या के बाद सारे आरोपी फरार हो गए. हालांकि चर्चा है कि अब मामले में धनवार थाना में हत्याकांड मामले को लेकर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन मामले में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद गंभीर है. आरोपियों को दबोचने में जुटे हुए है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू/ राजकुमार मोदी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दहेज-हत्या के मामले में गिरिडीह कोर्ट ने महिला समेत तीन को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया

गिरिडीह में डिक्की चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरिया पुलिस 2 शातिर अपराधी को दबोचा







