रोहतास में दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, 1 युवक की मौत, 2 घायल
बिहार के रोहतास में दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हुई. जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए है.

Rohtas / Bihar (Report By- Vikash Chandan): रोहतास जिले के धनाव मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धोबडीहां गांव निवासी मंसा पासवान (लगभग 35-36 वर्ष), पिता- स्वर्गीय रामचंद्र के रुप में हुई है. सदर अस्पताल में मौजूद मृतक के छोटे भाई श्रीभगवान कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना धनाव मोड़ पर हुई, जहां दोनों बाइक सीधे तौर पर एक-दूसरे से टकरा गईं.
इस दुर्घटना में उनके बड़े भाई मंसा पासवान की जान चली गई. हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. वहीं, इस दुर्घटना में घायल हुए अन्य दो लोगों के नाम और पते के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन उनका इलाज जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद: दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! लव मैरेज के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

खगड़िया में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी मो. बुद्दीन ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल







