'कृषि से होगा विकसित भारत का निर्माण...' BAU के 9वें दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल सैयद अता हसनैन
भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय का आज 9वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन सह कुलाधिपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

Bhagalpur / Bihar (Report By- Atish Dipankar): भागलपुर स्थित BAU (बिहार कृषि विश्वविद्यालय) का आज 9वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन सह कुलाधिपति ने हिस्सा लिया. मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि चीन के विकास मॉडल और देंग शिया ओपिंग के चार आधुनिकीकरण कृषि, तकनीकी शिक्षा, उद्योग एवं सशस्त्र बल जैसा भारत को भी तकनीक, जलवायु परिवर्तन और कृषि अनुसंधान पर विशेष ध्यान देना होगा. 
उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि केवल देश ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा विषय है. उन्होंने बिहार कृषि विश्वविद्यालय में “मखाना उत्कृष्टता केंद्र” (Centre of Excellence for Makhana) पर कहा कि यह अत्यंत आवश्यक और समयानुकूल पहल है. इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने अपने स्वागत संबोधन एवं प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, चल रही परियोजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं को शपथ दिलाई गई और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर कुल 443 छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधियां प्रदान की गईं, जिनमें 13 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी गई.
साथ ही 6 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया. समारोह में राज्यपाल के प्रधान गोपाल मीणा, बिहार सरकार के विशेष सचिव शैलेन्द्र कुमार, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विवेकानंद सिंह, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह, कुलसचिव डॉ. मिजानुल हक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीनियर सदस्य, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. ग्रीन कैंपस, कृषि ज्ञान एवं अनुसंधान पर एआई आधारित फिल्म का प्रदर्शन सहित अन्य कार्यक्रम हुए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पूर्वी चंपारण में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का एक्शन तेज, आयुष डॉक्टरों का विरोध

सीवान के बंबू रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, करीब 90 लाख की संपत्ति जलकर राख







